×
Chaupal Tv
Latest Update

श्रद्धा और उमंग के साथ नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

भिवानी, 16 मई।  मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत शुक्रवार शाम सात बजे नांदेड़ साहेब के लिए रवाना हुई। जिला भिवानी से 29 श्रद्धालु उमंग और श्रद्धा भाव से ट्रेन में सवार हुए। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक और एसडीएम महेश कुमार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा से शुक्रवार शाम करीब 5.15 बजे रवाना किया था, जो कि सायं करीब 8:10 बजे भिवानी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी, यहां इसे करीब 8.15 बजे रवाना किया गया

ट्रेन के देखते श्रद्धालुओं में बड़ा चाव देखने को मिला। श्रद्घालुओं को रवाना करते हुए विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की आस्था का पूरा ख्याल रख रही है। इसी के चलते मुख्यमंत्री तीर्थ यात्री योजना चलाई जा रही है। तीर्थ यात्रा योजना के तहत नि:शुल्क यात्रा के लिए 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है, वे इस योजना के पात्र होते हैं। इस यात्रा पर जाने के लिए सरकार द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पात्र व इच्छुक बुजुर्गों को अयोध्या दर्शन करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति आस्था ही हमारी संस्कृति की पहचान है। आस्था से ही हमारे संस्कार बने रहते हैं।

  बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि  ने कहा कि पांच मई को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से नांदेड़ साहेब के लिए पहली ट्रेन को रवाना किया था। यह दूसरी ट्रेन है, जो नांदेड़ साहिब जा रही है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा पा जा रहे लोग भाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों का खर्च सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की श्रद्धा भाव का पूरा ध्यान रख रही है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग खुश है। सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए नीतियाँ व योजनाएं बना रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा रही है बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति को जीवंत कर रही है। 

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।