×
Chaupal Tv
Latest Update

जिला झज्जर की मंडियों व खरीद केंद्रों पर 2 लाख 38 हजार 728 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई दर्ज : डीसी

झज्जर,16 मई। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिले में रबी सीजन में गेहूं खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मंडियों में फसल की खरीद सरकार द्वारा निर्धारित 15 मई तक की गई है। 

डीसी ने बताया कि अभी तक जिले की अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर गेहूं की 2 लाख 38 हजार 728 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई है,जबकि 2 लाख 27 हजार 6 एमटी गेहूं की खरीद की गई है जिसमें से 97.5 प्रतिशत उपज उठान के साथ 2 लाख 21 हजार 276 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।

उन्होंने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों व एजेंसियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आई पूरी उपज की खरीद व उठान में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं। जिला प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।