×
Chaupal Tv
Haryana

हरियाणा के इस शहर में कर्मचारियों को Work From Home करने की एडवाइजरी जारी, भारी बारिश के चलते लिया फैसला

हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। सुबह 11 बजे से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के मद्देनजर डीएम एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने सोमवार को आवश्यक एडवाइजरी जारी की। प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक सेवाओं पर दबाव कम करने के लिए एहतियातन कई कदम उठाए हैं।
*कॉरपोरेट एवं निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की अपील*
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) बिजेंद्र कुमार ने बताया कि डीसी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिले के सभी कॉरपोरेट एवं निजी कार्यालयों से अपील की गई है कि वे मंगलवार को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान करें। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा और कर्मचारियों को भी खराब मौसम के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों को भी मंगलवार को इस एडवाइजरी के पालन की सलाह दी गई है। इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को भी खराब मौसम के बीच बच्चों को विद्यालय भेजने की चिंता से राहत प्रदान करना है।
डीआईपीआरओ ने बताया कि जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और प्रशासन तथा मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। नागरिकों के सहयोग से ही किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। इसलिए सभी नागरिक संयम एवं सतर्कता बरतें तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली सूचनाओं पर ध्यान दें।
⚡ News Brief देखें
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।