झज्जर,19 मई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा के प्रधानाचार्य जीतपाल ने बताया कि दसवीं तथा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आते ही युवा पीढ़ी का रुझान कौशल विकास की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में सभी आइटीआई में जून माह के पहले सप्ताह से आगामी सत्र (2026-2027) के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरु हो रही है।
उन्होंने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार जून के प्रथम से सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया आरम्भ कर दी जाएगी, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि कक्षा दसवीं पास करने उपरांत अभ्यर्थी कोपा, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, आर एंड एसी, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स इत्यादि व्यवसायों में आईटीआई कर सकते हैं। महिलाएं कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, सेविंग टेक्नोलॉजी व्यवसाय में अपना भविष्य बना सकती हैं।









