×
Chaupal Tv
Breaking News

एक SHO सहित मौका पर ड्यूटी वाले कई पुलिसकर्मी और संबंधित जोन के सिक्योरिटी इंचार्ज सस्पेंड

VIP मूवमेंट के दौरान करकेड में व्यवधान पैदा होने पर पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने संज्ञान लेते हुए की कड़ी कार्यवाही।

2 पुलिस उपायुक्त को जारी किया कारण बताओ नोटिस

 

गुरुग्राम: 21 अगस्त 2026

▪️माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा के गुरुग्राम आगमन के दौरान VIP सुरक्षा व्यवस्था में उत्पन्न व्यवधान के मामले को पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा संज्ञान लिया है।

▪️घटना के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं पुलिस उपायुक्त अपराध को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं थाना प्रबंधक सिविल लाईन्स और उनके साथ ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों और SIS पश्चिम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा इंटेलिजेंस इंचार्ज के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

▪️पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि VIP सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही, समन्वय की कमी अथवा ड्यूटी में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में बाधा होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस की प्राथमिकता VIP सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।