×
Chaupal Tv
Latest Update

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की पहाड़ी माता मंदिर को साफ सुथरा और हरा भरा बनाने की कवायद

लोहारू/ भिवानी, 17 मई। लाखों लोगों की आस्था का प्रतीक गांव पहाड़ी स्थित माता मंदिर में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अगुवाई में गांव दुल्हेड़ी की युवा स्वच्छता एवं  जन सेवा समिति द्वारा शुक्रवार से तीन दिन का  विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। अगले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। मंदिर के साथ साथ आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में सफाई करके यहां पर 400 से 500 रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाकर मंदिर परिसर को हरा भरा बनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने एडीसी द्वारा पहाड़ी माता मंदिर में चलाए गए इस विशेष स्वच्छता अभियान की तारीफ की है।

उल्लेखनीय है कि पहाड़ी माता मंदिर में न केवल आसपास क्षेत्र से बल्कि दूर दराज क्षेत्र से लाखों लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। लोगों की आस्था को देखते हुए ही एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मंदिर परिसर को साफ सुथरा और हरा भरा बनाने की योजना बनाई। 

योजना के अनुसार उन्होंने गांव दुलहेड़ी की युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति को साथ लिया। एडीसी ने युवाओं के साथ मिलकर शुक्रवार से स्वयं स्वच्छता अभियान शुरू किया। उन्होंने युवाओं का हौसला बताया। एडीसी ने बताया कि मंदिर परिसर के साथ-साथ मंदिर के साथ लगते पहाड़ी क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। आसपास की झाड़ियों को काटकर वहां पर फूलदार पौधे लगाए जाएंगे ताकि मंदिर परिसर और अधिक भव्यता के साथ-साथ हरा भरा दिखाई दे। 

वहीं दूसरी और युवा समिति की अगुवाई करने वाले पवन कुमार ने बताया कि फूलदार पौधों के साथ-साथ में दूब लगाने की योजना है ताकि हरियाली बनी रहे। उन्होंने बताया कि अगले शुक्रवार शनिवार और रविवार को फिर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद में पौधारोपण किया जाएगा। उनकी टीम में करीब 70 से 80 युवा निस्वार्थ भाव से स्वच्छता का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि एडीसी ने स्वयं सफाई करके उनको और अधिक स्वच्छता में योगदान करने की प्रेरणा दी है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।