×
Chaupal Tv
Latest Update

नशा युवा पीढ़ी को कर रहा है कमज़ोर : डॉ मलिक

चंडीगढ़, 17 मई –  जाट सभा चंडीगढ़ /पंचकूला के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि नशा देश की युवा पीढ़ी को कमजोर कर रहा है , अगर समय रहते समाज नहीं सम्भला तो इसके दूरगामी भयावह परिणाम होंगे।

 डॉ मलिक आज यहां जाट सभा की कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  उन्होंने आगामी 31 मई को  नशा के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने हेतु होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और सभा की कार्यकारिणी के सदस्यों की ड्यूटी लगाई।

डॉ मलिक ने बैठक के बाद जानकरी दी कि जाट सभा द्वारा आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय सेमिनार में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि होंगे जबकि अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल श्री सत्यपाल जैन करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज श्री मदन लोकुर , असम के पूर्व डीजीपी श्री के.सी रेड्डी, लेफ्टिनेंट जनरल श्री सुखदीप सिंह सांगवान , भारत के अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल श्री डी.पी  सिंह, पूर्व डीजीपी डॉ के.पी सिंह, डॉ एच.के बाली, भारत सरकार के सयुंक्त सचिव डॉ अमरप्रीत दुग्गल, सीनियर ड्रग कंट्रोलर सुश्री सारिका मलिक , पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के समाज शास्त्र विभाग के चेयरपर्सन प्रोफेसर विनोद कुमार , बीच-रेसलिंग इंडिया के प्रेजिडेंट श्री रोहताश सिंह नांदल मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचार रखेंगे।

इसी प्रकार ,नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक श्री अनुराग गर्ग , चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ सागर प्रीत हुडा तथा सेवानिवृत आईपीएस श्री जी.एस मल्ही पैनेलिस्ट के तौर पर युवाओं को नशा के खिलाफ जागरूक करेंगे।

आज की बैठक में जाट सभा के वरिष्ठ उपप्रधान सीनियर एडवोकेट श्री रामकुमार मलिक, उपप्रधान श्री जयपाल पुनिया , सचिव श्री बी.एस गिल, के अलावा एमएस फौगाट , श्री जे.एस ढिल्लो , श्री नरेश दहिया ,श्री विमल जून , श्री रामफल नैन , डॉ सत्यव्रत धनखड़ , श्री मनबीर सिंह सांगवान , श्री सुरेंद्र बांगड़ , श्रीमती राजवंती मान , श्री राकेश गिल ,श्री सतीश कुमार, श्री प्रेम सिंह , डॉ सतबीर सिंह सैनी , श्री जयमल मलिक , श्री कपिल मल्हान , श्री सतबीर सिंह धनखड़  समेत कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।