हिसार, 16 मई।
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को आत्मसात करते हुए अपने सरकारी वाहन काफिले की संख्या में कमी की है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अपने काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन और स्टाफ कार को हटा दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग तथा सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने की अपील की है। इसी भावना के अनुरूप उन्होंने यह कदम उठाया है।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और सादगी की नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है, जिससे प्रेरित होकर वे भी जनहित में ऐसे सकारात्मक निर्णय लेते रहेंगे।









