×
Chaupal Tv
Latest Update

अरोड़ा वंश के संस्थापक प्रभु श्री राम की आठवीं पीढ़ी महाराज अरूट की जयंती 30 मई को

भिवानी, 15 मई। अरोड़ा वंश के संस्थापक प्रभु श्री राम की आठवीं पीढ़ी महाराज अरूट की जयंती आगामी 30 मई को भिवानी में बड़ी धूम धूम के साथ मनाई जाएगी।


इस दिन ना केवल रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे बल्कि महाराजा अरूट जी के दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। यह निर्णय देर शाम भिवानी में आयोजित खत्री समाज की बैठक में लिया गया। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व खेल अधिकारी दर्शन मीढ़ा ने दी।


उन्होंने बताया की महाराजा अरूट जी भगवान राम की आठवीं पीढ़ी में जन्मे थे। इनका राज्य कश्मीर से मकरान और कंधार से सूरत तक फैला हुआ था। सिकंदर के समय में महान लेखक प्लिनी ने अपने लेखो से अरोड़ा जाति को अरोटरी क्षत्रिय लिखा। मीढ़ा ने बताया की समाज को इनकी जानकारी देने व इनके दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए कार्यक्रम का आयोजन भिवानी में किया जा रहा है।


कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में बोर्ड की कक्षाओं में मेरिट में आने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किए जाएगा। वही सामाजिक कार्यो व सरकारी सेवाओं में अपनी दक्षता दिखाने वाले युवा भी इसी कार्यक्रम में सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम में समाज के आईएएस अधिकारी व आईपीएस अधिकारी भी सम्मानित होंगे। कार्यक्रम से पूर्व 29 मई को अरूट जयंती की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।


इस बैठक में पूर्व बैंक मैनेजर नरेश चांदना, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गाबा, हांसी गेट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रेम धमीजा, समाज सेवी बिशंबर अरोड़ा, डॉ विवेक मुंझाल, जगन गंभीर, समाजसेवी संजय कामरा, ओम प्रकाश दुरेजा संजय गिरधर, राजेश तलवार व दीपक मुटरेजा सहित अनेक गणमान्य समाज के लोग उपस्थित थे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।