×
Chaupal Tv
Latest Update

गुरुग्राम महिला आईटीआई में सत्र 2026-27 के दाखिले जल्द शुरू

गुरुग्राम, 14 मई- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), गुरुग्राम में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होगी। दाखिले से संबंधित विवरण पत्रिका, संस्थानों की सूची, ट्रेड्स और सीट मैट्रिक्स आदि जानकारी हरियाणा आईटीआई एडमिशन पोर्टल⁠ www.admissions.itiharyana.gov.in पर उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आरक्षण प्रमाण पत्र, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे। इसके साथ व्यक्तिगत ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और आधार नंबर अनिवार्य रहेगा।

संस्थान प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।