×
Chaupal Tv
Latest Update

मोदी और नायब सरकार की नीतियों पर जनता जनार्दन ने फिर विश्वास जताया – बोले धनखड़ 

झज्जर 13 मई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत पर मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी है। धनखड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता जनार्दन ने भाजपा की नीति और   मोदी  – नायब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर फिर से अपनी मुहर लगा दी है। सोनीपत, रेवाड़ी, अंबाला, पंचकुला, धारूहेड़ा , सांपला निकायों सहित उपचुनाव में भाजपा की बड़ी विजय हुई है।

धनखड़ ने कहा कि जनता जनार्दन सब देख रही और अनुभव कर रही है कि किस तरह देश और प्रदेश में कांग्रेस के नेता  बयानबाजी कर रहे हैं।  इनका जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए जनता ने समझदारी से निर्णय लेते हुए  भाजपा को सेवा का अवसर दिया है।

 *सांपला को अपना गढ़ कहने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब – बोले धनखड़* 

धनखड़ ने कहा कि सांपला नगरपालिका में भाजपा की जीत से तय हो गया कि अब कांग्रेसी इस क्षेत्र को अपना गढ़ कहना छोड़ देंगे । सांपला की जनता ने बता दिया है कि काम को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। कांग्रेस के नेता झूठ का सहारा लेते थे, अब जनता ने करारा जवाब देते हुए कह दिया है कि अब कांग्रेस की झूठ नहीं चलेगी। भाजपा का काम चलेगा और हम भी मोदी जी के साथ चलेंगे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।