×
Chaupal Tv
Latest Update

झज्जर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा व आस्था का सैलाब

झज्जर,11 मई। सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में
शहर के बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में  सोमवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुँचने पर डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और विशिष्ट अतिथि बहादुरगढ़ विधायक राजेश जून का स्वागत किया। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया।


इस अवसर पर गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा कुरुक्षेत्र से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन भी श्रद्धालुओं को प्रसारित किया गया, जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना।


इस अवसर पर मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की दृढ़ता, संस्कृति और आत्मसम्मान का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों की चुनौतियों और अनेक आक्रमणों के बावजूद हमारी संस्कृति और विरासत जीवित रही, क्योंकि देशवासियों ने अपनी आस्था और संस्कारों को कभी टूटने नहीं दिया।


उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल सदियों पुरानी आध्यात्मिक परंपरा का केंद्र रहा है। बाबा प्रसाद गिरि से लेकर अब तक अनेक संत महात्माओं द्वारा  इस धरोहर को संभालने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान शिव का जलाभिषेक के साथ साथ बाबा प्रसाद गिरी की समाधि को नमन किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास हमें यह संदेश देता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हमें अपने संकल्प और आत्मविश्वास के साथ खड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार मंदिर पर आक्रमण हुए लेकिन हर बार उसका पुनर्निर्माण हुआ। यह हमारी संस्कृति की अटूट शक्ति और दृढ़ता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों में अच्छे संस्कार, राष्ट्रभक्ति और समाजहित की भावना को बढ़ावा  दें,जिससे समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।


राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को जोडक़र भारत की एकता को मजबूत किया और सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का ऐतिहासिक कार्य भी कराया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1951 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्मित स्वरूप का उद्घाटन किया जाना भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक था।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सृजन की शक्ति हमेशा विनाश से बड़ी होती है और यही संदेश सोमनाथ की गौरव गाथा हमें देती है। सांसद ने कहा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग की भलाई के कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे के बुजुर्गों के मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा भी शुरू की गई है। जिसके तहत लोगों को देश के अनेकों तीर्थों पर नि:शुल्क यात्रा करने का अवसर प्राप्त होता है।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भारत को पुन: “सोने की चिडय़िा” बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करेगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपनी विरासत, संस्कृति और संस्कारों को सहेजते हुए आने वाली पीढय़िों को भी संस्कृति से जोड़ें। इस दौरान विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने भगवान शिव की महिमा पर आधारित कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।