हिसार, 21 मई।
बरवाला विधानसभा क्षेत्र के सुलखनी और राजली गांव में गुरुवार को करोड़ों रुपये की पाइपलाइन एवं जलनिकासी परियोजना के कार्यों का शुभारंभ हो गया है। बरसात के दौरान इन गांवों में जलभराव के गंभीर हालात बन जाते थे, लेकिन अब इस परियोजना से जल निकासी के स्थायी प्रबंध किए गए हैं। इससे ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना के तहत सुलखनी गांव में 3.93 करोड़ रुपये तथा राजली में 3.95 करोड़ रुपये की लागत से कार्य होगा।
दोनों योजनाओं की कुल अनुमानित लागत 7.88 करोड़ रुपये है। युवा भाजपा नेता संजीव गंगवा तथा बरवाला मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने कहा कि जल निकासी व्यवस्था मजबूत होने से फसल उत्पादन बढ़ेगा तथा मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी। योजना के अंतर्गत बरसात के पानी की तेज निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे खेतों में जलभराव की समस्या कम होगी और किसानों को खेती कार्य में आसानी मिलेगी। इस अवसर पर मोनू संदूजा मंडल अध्यक्ष, एसडीओ वीरेंद्र ढांडा, जेई विकास कुमार, मुकेश शर्मा सुलखनी, विनोद गिल राजली, अमित सरपंच सुलखनी, मोनू सरपंच बुगाना, वजीर सरपंच प्रतिनिधि राजली, पुरुषोत्तम चाहर, रवीश चहल राजली, बलजीत सांगा, विनोद बंसल, रमेश सरपंच राजली आदि उपस्थित थे।









