×
Chaupal Tv
Latest Update

10 मई को होगा मतदान, मतदान केंद्र पर ही होगी मतगणना

गुरुग्राम, 29 अप्रैल।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए गए हैं। जिला में 10 पंचायतों में पंच पद के लिए भी नामांकन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें से 4 पंचायतों में निर्विरोध पंच चुने गए हैं वहीं 6 पंचायतों में कोई नामांकन प्राप्त नही हुआ। 

जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि खंड पटौदी की ग्राम पंचायत बासपदमका में सरपंच पद के लिए राजवीर सिंह पुत्र रविंद्र सिंह साइकिल चुनाव चिन्ह पर, राजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार कांच के गिलास चुनाव चिन्ह पर तथा वीरेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह नारियल के पेड़ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं खंड सोहना की पंचायत समिति, वार्ड नंबर 5 से मीना पत्नी धर्मेंद्र ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह पर तथा रेखा पत्नी परवीन कुमार दीवार घड़ी चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

*10 मई को होगा मतदान, मतदान केंद्र पर ही होगी मतगणना*

प्रवक्ता ने बताया कि मतदान की तिथि 10 मई (रविवार) को प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक निर्धारित की गई है। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। यदि पुनर्मतदान (री-पोल) की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए 12 मई (मंगलवार) की तिथि निर्धारित की गई है। पुनर्मतदान का परिणाम भी मतगणना के तुरंत बाद घोषित किया जाएगा।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।