*केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को दी कई सौगात*

On: December 25, 2025 9:17 AM
Follow Us:
*केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को दी कई सौगात*

चंडीगढ़ , 24 दिसंबर – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पंचकुला आगमन पर हरियाणा को एक साथ कई सौगातें दी हैं। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे।

भाई कन्हैया सेवा ट्रस्ट शाखा ऐलनाबाद की नई एबूलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

श्री शाह आज यहां सहकारी सम्मेलन में पहुंचे थे।

इस अवसर पर  सम्मेलन  में बतौर मुख्य अतिथि श्री अमित शाह ने जिला भिवानी में दूध शीतकरण केंद्र सलेमपुर प्लांट , जिला रेवाड़ी के हैफेड आटा मिल जाटूसाना तथा सहकारिता मंत्रालय द्वारा तैयार आईवाईसी के पोर्टल का पंचकुला से रिमोट द्वारा ई -लोकार्पण किया।

जनगणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक, मार्च 2027 तक नहीं होंगे तबादले

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने इसी अवसर पर हरियाणा राज्य सहकारी बैंकों के 5 लाभार्थियों को रुपे -प्लैटिनम डेबिट कार्ड तथा हरियाणा में कृभको द्वारा बनाए गए 2 एम-पैक्स के अध्यक्षों को पंजीकरण प्रमाण-पत्र  का वितरण किया। उन्होंने कृभको द्वारा तैयार आईवाईसी के समारोहों पर आधारित वर्ष पुस्तिका का विमोचन भी किया।

*इससे पूर्व कृभको कॉर्पोरेट फिल्म का प्रदर्शन किया गया*

हरियाणा में राजस्व शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, नागरिक हेल्पडेस्क लॉन्च: डॉ. सुमिता मिश्रा

इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण , सहकारिता मंत्री  अरविन्द शर्मा , कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी,  उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, खेल मंत्री गौरव गौतम, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के अलावा कृभको के अध्यक्ष श्री वी सुधाकर चौधरी , प्रबंध निदेशक श्री एस एस यादव भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाई कन्हैया सेवा ट्रस्ट शाखा ऐलनाबाद की नई एबूलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनगणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक, मार्च 2027 तक नहीं होंगे तबादले

हरियाणा में राजस्व शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, नागरिक हेल्पडेस्क लॉन्च: डॉ. सुमिता मिश्रा

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने बरवाला अनाज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों को 72 घंटे में भुगतान के दिए निर्देश

संत कबीर जी के विचार आज भी मानवता को सही दिशा दिखाने वाले—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, पैक्स के लिए 15 लाख रुपए की लिमिट जीरो प्रतिशत ब्याज पर होगी : मुख्यमंत्री

हरियाणा में व्यापारियों को  मिलेगा सहायता योजना का लाभ, पंजीकरण की अंतिम तिथि बढाकर 31 मई की गई

Leave a Comment