हरियाणा कांग्रेस संगठन सृजन की पर्यवेक्षक गायत्री देवी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं, विद्यार्थियों और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। गायत्री देवी ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। जब छात्र अपने भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते हैं, तो उन पर मोदी सरकार लाठी गोली आंसु गैस से युवाओ पर दमनकारी नीति अपना कर आन्दोलन को और देश की जनता की अवाज दबाने की नाकाम कौशिश की ।
उन्होंने आंदोलनरत सभी छात्रों, युवाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह आपकी जीत है, यह भारत के लोकतंत्र की जीत है। देश के युवाओं ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करनी ही होगी और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। गायत्री देवी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने लगातार छात्रों की आवाज़ को संसद से लेकर सडक़ तक मजबूती से उठाया। कांग्रेस ने हर मंच पर निष्पक्ष जांच, युवाओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
—
Gaytri Devi
————————
9467698193









