×
Chaupal Tv
Latest Update

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, पैक्स के लिए 15 लाख रुपए की लिमिट जीरो प्रतिशत ब्याज पर होगी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

पैक्स के लिए 15 लाख रुपए की लिमिट जीरो प्रतिशत ब्याज पर होगी : मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 को लागू करने में हरियाणा अग्रिम राज्यों में होगा शामिल – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ 24 दिसंबर –  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में पैक्स के लिए 15 लाख रुपए की लिमिट जीरो प्रतिशत पर दी जाएगी। यह लोन सहकारी बैंकों द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 10 प्रतिशत का ब्याज राहत (Intrest subvention ) उन पैक्सों की दी जाएगीजो समय पर ऋण का भुगतान करेंगी।

मुख्यमंत्री आज पंचकूला में मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में सम्बोधित कर रहे थे।  इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भी उपस्थित थे।

 श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि‘ के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025′ लागू की गई है। इसमें करोड़ों किसानदुग्ध उत्पादकग्रामीण महिलाएंकमजोर वर्गों को केन्द्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि वे विश्वास दिलाते हैं कि राष्ट्रीय सहकारिता नीति2025 को हरियाणा में लागू करने में हम कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 को लागू करने में हरियाणा अग्रिम राज्यों में होगा। हमारी सरकार ने सहकारिता को एक नई दिशानई पहचान और ताकत देने का जो संकल्प लिया है वह आज भारत की कृषिग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान कल्याण का मजबूत आधार बन रहा है।

 केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा प्रदेश के लिए आज कई सौगातें देने पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2021 में देश में पहली बार सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया। यह केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं थाबल्कि सहकारी संस्थाओं को नई दिशा और ऊर्जा देने का ऐतिहासिक कदम था।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए सहकारिता कोई नई अवधारणा नहीं है। यह हमारी संस्कृतिहमारी परंपरा और हमारे सामाजिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। एकता में शक्ति‘ का सिद्धांत हमारे गांवों ने सदियों से अपनाया है। सहकारिता आज कृषि क्षेत्र में परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को मजबूती देकर हम विकसित भारतविकसित हरियाणा की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। मुझे पूरा  विश्वास है कि आज की इस कान्फ्रेंस का विषय भी कृषि के सतत विकास में सहकारिता की भूमिका को और अधिक मजबूत करने में कारगर साबित होगी।

इस अवसर पर इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जरहरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंहशिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडासहकारिता मंत्री श्री अरविन्द शर्मा कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणालोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा,  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी,  सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरीस्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावखेल मंत्री श्री गौरव गौतमहरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी के अलावा कृभको के अध्यक्ष श्री वी सुधाकर चौधरी प्रबंध निदेशक श्री एस एस यादव भी उपस्थित थे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।