×
Chaupal Tv
Latest Update

एमडीयू में चार वर्षीय स्नातक तथा पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया जारी

चंडीगढ़, 20 मई – महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में सत्र 2026-2027 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों (यूजी ऑनर्स/यूजी ऑनर्स विद रिसर्च) तथा पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि 12वीं कक्षा पास विद्यार्थी एमडीयू द्वारा स्नातक स्तर पर प्रारंभ किए गए 21 पाठ्यक्रमों में 1580 सीटों पर दाखिले के लिए 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम 10 से 16 जून तक आयोजित किए जाएंगे। एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट 22 जून को जारी होगा और पहली ओवरऑल मेरिट लिस्ट 24 जून को डिस्प्ले होगी और पहली एडमिशन काउंसलिंग 25 जून को आयोजित की जाएगी।

इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन मेरिट लिस्ट 25 जून को डिस्प्ले होगी और पात्र अभ्यर्थियों को एडमिशन के लिए 3 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। विस्तृत जानकारी के लिए प्रॉस्पेक्टस यूनिवर्सिटी वेबसाइट से डाउनलोड किया जाता है।

एमडीयू में यूटीडी में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में बीसीए में 160 सीटें, बीए-अंग्रेजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स-पेंटिंग में 30 सीटें, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60 सीटें, बीबीए में 120 सीटें, बीबीए हॉस्पिटिलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट में 30 सीटें, बीएससी-गणित में 60 सीटें, बीएससी गणित एसएफएस में 60 सीटें, बीएससी-सांख्यिकी में 60 सीटें, बीए-इतिहास में 60 सीटें, बीए-अर्थशास्त्र में 60 सीटें, बीए-लोक प्रशासन में 60 सीटें, बीपीएचएस में 30, बीएससी-जेनेटिक्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। पंच वर्षीय पाठ्यक्रमों में एलएलबी आनर्स पंच वर्षीय में 120 सीटें तथा मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें उपलब्ध हैं। एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में चार वर्षीय बीबीए पाठ्यक्रम में 60 सीटें तथा एलएलबी आनर्स पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम में 240 सीटें उपलब्ध हैं। बीकॉम बीएड में 50 तथा बीए बीएड में 50 सीटें उपलब्ध हैं।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।