×
Chaupal Tv
Haryana

झज्जर,बेरी,बादली औऱ बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों  में सम्बंधित एसडीएम ले रहे डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा

झज्जर, 09 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में एसआईआर गतिविधियां सुगमता से चल रही हैं।  जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों में  गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा अन्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 14 जुलाई से पहले वोटरों से भरा हुआ गणना प्रपत्र  वापिस लेते हुए एप पर डिजिटाइजेशन करना सुनिश्चित किया गया है,ताकि त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की सके।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की व्यापक मॉनिटरिंग की जा रही है तथा सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि  झज्जर, बेरी, बादली व बहादुरगढ़ के ईआरओ नियमित रूप से  बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा के साथ साथ  गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को तत्काल निपटने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
गुरुवार को एसडीएम अभिनव सिवाच ने 64  बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्रो के संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने एसआईआर  में लगे सुपरवाइजर  को निर्देश दिए कि वे हर दो घण्टे में बीएलओ से डिजिटाइजेशन कार्य की रिपोर्ट लें।
बीएलओ डिजिटाइजेशन कार्य को तत्काल पूरा करें
उधर 65 बादली विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम विशाल ने कई बूथों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ से डिजिटाइजेशन कार्य की जानकारी ली
उन्होंने राजनीतिक दलों के बीएलए से  बीएलओ का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं 66 झज्जर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर एसडीएम रवि मीणा ने एसआईआर गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के बीएलए से अपील की कि वे एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं मृत) मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
  जनभागीदारी के साथ तेज गति से बढ़ रही एसआईआर प्रक्रिया
दूसरी ओर 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया  जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और मतदाताओं को 14 जुलाई से पहले अपने गणना प्रपत्रो को भरने उपरांत बीएलओ को सौंपने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे 14 जुलाई का इंतजार न करें और अपने गणना प्रपत्र शीघ्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं, ताकि डिजिटाइजेशन कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।