भिवानी, 14 जुलाई। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत युवाओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो स्थानीय रेडक्रॉस भवन से शुरू हुई। रैली को रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली शहर के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान युवाओं ने वोट के महत्त्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर रेडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार ने उपस्थित सभी शहरी व ग्रामीण युवाओं को एसआईआर करवाएंगे, देश को मजबूत बनाएंगे की सामूहिक शपथ दिलाई। इस जागरूकता शिविर में भिवानी जिले के दूर-दराज के गांवों और शहरी इलाकों से आए युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और राष्ट्र निर्माण के प्रति एक सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।
बॉक्स
मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाना अभियान का मुख्य लक्ष्य: सचिव
जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि एसआईआर यानि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और समावेशी बनाने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विकास कुमार ने युवाओं को लोकतंत्र में वोट की कीमत और उसके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।
रैडक्रॉस ने एसआईआर अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली









