×
Chaupal Tv
Latest Update

29 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित होने वाली अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियां जारी :- नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह

रोहतक, 27 अप्रैल : नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 29 अप्रैल से 3 मई तक 69वें राष्टï्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत रोहतक में आयोजित होने वाली अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि राष्टï्रीय स्तर की क्रिकेट चैंपियनशिप में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी।


नमिता सिंह स्थानीय नगर निगम कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन स्थानीय वैश्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल में किया जायेगा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियों बारे विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चैंपियनशिप की तैयारियों के संदर्भ में निर्देश देते हुए कहा कि खिलाडिय़ों के ठहरने, खाने तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जाये।


उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन द्वारा एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की टीम तैनात की जाये। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ मोबाइल शौचालयों के प्रबंधन किये जाये। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वॉलंटियर्स के अलावा प्राथमिक चिकित्सा टीम भी तैनात की जाये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी महिला खिलाडिय़ों की सुरक्षा में महिला पुलिस कर्मी तैनात करने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित स्थलों पर साफ-सफाई तथा कचरा एकत्रित करने के लिए वाहन तैनात किया जायेगा। अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिये कि वे आयोजन स्थल/ ठहरने के स्थान पर अग्निशमन वाहन तैनात किया जाये। बिजली विभाग द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रबंध किये जाये।


समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।