×
Chaupal Tv
Haryana

फोटोग्राफी यूनियन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

भिवानी, 14 जुलाई। फोटोग्राफी यूनियन के जिला प्रधान रोहित लाड़वाल के द्वारा आज चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। रोहित लाड़वाल ने इस  कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लिया। अश्विनी शर्मा, रूपेन परमार, सुनील, बादल, विकी, नितिन अरोड़ा, आशु डाला, कुलबीर, रवि आदि फोटोग्राफर सदस्यों ने रक्तदान किया।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष भवानी प्रताप ने मुख्य अतिथि रूप में शिरकत की तथा फोटोग्राफरों के साथ मिलकर रक्तदान भी किया। भवानी प्रताप ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया और युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक भी किया। शिविर के दौरान उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और कहा कि नशा युवाओं के लिए नाश की जड़ है। यह युवाओं को कभी भी जीवन में आगे बढऩे देता। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए तथा यह संकल्प लेना चाहिए कि वह अपने जीवन में अधिक से पौधे लगाएंगे। पेड़-पौधें है तो पृथ्वी पर जीवन संभव अन्यथा मनुष्य को मृत्यु का सामना करना पड़ सकता है।
इस दौरान फोटोग्राफी एसोसिएशन के जिला प्रधान रोहित लाड़वाल ने कहा कि जब किसी परिवार पर मेडिकल इमरजेंसी आती है, तो उनके लिए एक-एक पल कीमती होता है। ऐसे समय में पालूवास के इन चार बेटों गौतम, सुनील, अरुल और काकू ने जो संवेदनशीलता दिखाई है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। ओ-फ्रेश ब्लड और प्लेटलेट्स की सही समय पर उपलब्धता कराकर इन्होंने एक जीवन को जीवनदान दिया है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य और कोई दान नहीं है। उन्हें गर्व है कि उनकी युवा पीढ़ी व्यसनों से दूर हटकर संकट के समय में इस तरह के मानवीय कार्यों में सबसे आगे खड़ी हो रही है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।