×
Chaupal Tv
Haryana

अवैध डबल पेयजल कनेक्शन धारकों को दिए नोटिस

ऐलनाबाद, 16 जुलाई।
गर्मी के दौरान पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पानी की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने ऐलनाबाद खंड के गांव पट्टी कृपाल में बुधवार को विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की जांच की तथा अवैध जल उपयोग पर कार्रवाई की।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (बीआरसी) हरि सिंह भिड़ासरा ने बताया कि जांच के दौरान जिन घरों और सर्विस स्टेशनों पर अवैध डबल कनेक्शन पाए गए, उन्हें मौके पर ही नोटिस जारी किए गए। उन्होंने कहा कि पेयजल का दुरुपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता तक पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराना तथा जल की अनावश्यक बर्बादी को रोकना है।
उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पानी की प्रत्येक बूंद अमूल्य है, इसलिए सभी नागरिक पेयजल का सोच-समझकर उपयोग करें। उन्होंने लोगों से नलों पर कैप लगाने, अनावश्यक रूप से पानी बहने से रोकने तथा जल संरक्षण के उपाय अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ पानी का उपयोग करेंगे तो गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति से काफी हद तक बचा जा सकता है।
फोटो कैप्शन: 02

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।