×
Chaupal Tv
Haryana

17 जुलाई के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा हिसार विधानसभा की बैठक सम्पन्न

हिसार, 13 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी हिसार विधानसभा की एक महत्वपूर्ण
बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की
अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन 17 जुलाई को जींद में आयोजित
होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को
लेकर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एवं हिसार
के मेयर प्रवीण पोपली विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री
नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली देश की आधुनिक
हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित
कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब हिसार जिले की नलवा,
आदमपुर और उकलाना विधानसभा के कार्यकर्ता जींद की रैली में भाग लेंगे,
जबकि हिसार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि
विश्वविद्यालय (एचएयू) के इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित डिजिटल समारोह
में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

डॉ. कमल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के
संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समारोह स्थल तक पहुँचने में यथासंभव
ई-वाहनों, साइकिल अथवा पैदल आने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि यह
कार्यक्रम केवल एक उद्घाटन समारोह नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और विकसित
भारत के संकल्प का भी प्रतीक है।

हाइड्रोजन ट्रेन पर बोलते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हाइड्रोजन गैस से
संचालित ट्रेन भारत के रेल परिवहन को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक पहल है।
यह तकनीक प्रदूषण रहित, ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था
को बढ़ावा देगी। इससे भारत स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी
देशों की श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि हिसार विधानसभा के प्रत्येक वार्ड
से कम से कम 200 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि डिजिटल
समारोह को ऐतिहासिक बनाया जा सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को वार्ड
स्तर पर व्यापक संपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए। मेयर प्रवीण पोपली
ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में सुरेश गोयल धूप वाला, रामचंद्र गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सैनी,
मनदीप मलिक, सतीश सुरलिया, कृष्ण बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल,
लोकेश असीजा, राहुल सैनी, विनोद तोशावाड़, महाबीर जांगड़ा, प्रकाश
अग्रवाल,  राजकुमार इंदौरा, प्रोमिला पुनिया, अनुज जैन, धर्मवीर पानू,
सुनील सैनी, मोहित, सुरेश गोयल एल आई सी संजय डालमिया, शंकर गोस्वामी,
रंजीव राजपाल, दलबीर धीरनवास श्याम भूटानी, सतीश महत्ता, कृष्ण पारीक
सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जारी कर्ता :
सुरेश गोयल धूप वाला

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।