रानियां, 15 जुलाई।
रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (44) के सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं तहसीलदार रानियां शुभम शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रधानों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया।
तहसीलदार शुभम शर्मा ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था का कार्य भी इसी अवधि में संपन्न होगा। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 31 जुलाई को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 अगस्त तक प्राप्त की जाएंगी, उसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को होगा।
उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देवे ताकि पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाताओं के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेज अपलोड कराने तथा एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट) श्रेणी में दर्ज मतदाताओं से संबंधित त्रुटियों के निराकरण में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए ईआरओ कार्यालय द्वारा हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 01666-297467 है।









