झज्जर, 29 अप्रैल। जिले की अनाज मंडियों में चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि खरीदे गए गेहूं का उठान और भंडारण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी,सम्बंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपज का नियमानुसार उठान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीसी ने बताया कि जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 34 हजार 375 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि एक लाख 91 हजार 393 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व एक लाख 35 हजार 815 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है।
उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 64 हजार 600 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 844 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 982 मीट्रिक टन, बेरी में 50 हजार 879 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 869 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 396 मीट्रिक टन, छारा में 14 हजार 980 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 881 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 944 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 47 हजार 462 मीट्रिक टन, बादली में 14 हजार 854 मीट्रिक टन, ढाकला में 13 हजार 69 मीट्रिक टन, बेरी में 39 हजार 572 मीट्रिक टन, मातनहेल में 31 हजार 304 मीट्रिक टन, माजरा डी में 19 हजार 988 मीट्रिक टन, छारा में दस हजार 966 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 887 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 291 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि झज्जर मंडी में 39 हजार 297 मीट्रिक टन, बादली में सात हजार 650 मीट्रिक टन, ढाकला में छ: हजार 995 मीट्रिक टन, बेरी में 24 हजार 888 मीट्रिक टन, मातनहेल में 27 हजार 411 मीट्रिक टन, माजरा डी में 14 हजार 826 मीट्रिक टन, छारा में पांच हजार 693 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 421 मीट्रिक टन तथा आसौदा में सात हजार 635 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।
उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम सहित सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पीक सीजन के दौरान भंडारण और लिफ्टिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।









