×
Chaupal Tv
Latest Update

पीएम श्री विद्यालयों का संयुक्त सचिव मधुकर कुमार ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सिरसा, 29 अप्रैल।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव मधुकर कुमार ने बुधवार को जिले के चार पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वायुसेना केंद्र स्थित केंद्रीय विद्यालय, पीएम श्री बड़ागुढा, पीएम श्री औढां तथा जेएनवी पीएम श्री औढां का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी, डीपीसी कृष्ण लाल, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा, एपीसी विनोद कुमार और बलवीर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने पीएम श्री योजना के विभिन्न आयामों का गहनता से निरीक्षण करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर बनाई जा सके।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।