जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक (27 अप्रैल) आजहरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे बैठक की अध्यक्षता

On: April 26, 2026 5:14 PM
Follow Us:

झज्जर, 26 अप्रैल।
आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं स्थायी समाधान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक सोमवार 27 अप्रैल  को दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन


सीटीएम रितु बंसीवाल ने  बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 14 परिवाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठकें जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करती हैं, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन

राज्य सरकार ने विभिन्न प्रयासों के जरिए कारीगर को सीधे उपभोक्ता तक पहुंचाया-सीएम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment