×
Chaupal Tv
Haryana

पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सुनीं जनसमस्याएँ, राकेश गुलाटी को दी श्रद्धांजलि

हिसार, 30 जुलाई। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को पूर्व स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुँचे नागरिकों की समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े विषय उनके समक्ष रखे, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। जनसुनवाई के उपरांत पत्रकारों ने  कोकरेच जनता पार्टी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले  से जुड़े विषय पर उनका पक्ष जानना चाहा। इस पर डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि भारत में कोई भी संगठन, संस्था अथवा राजनीतिक दल सर्वोच्च न्यायालय और संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में सर्वोच्च न्यायालय कोई आदेश या निर्णय देता है तो उसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। भारत का लोकतंत्र संविधान और कानून के शासन पर आधारित है तथा प्रत्येक नागरिक और संस्था का दायित्व है कि वह न्यायपालिका के निर्णयों का सम्मान करे।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश गुलाटी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्दर गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सैनी,दीपक अग्रवाल, कृष्ण बिश्नोई, विनोद तोशावाड़, अनुज जैन, धर्म सिंह खटकड़, भानु सिंघल, प्रोमिला पुनिया, सतीश महत्ता, राजेंद्र सपरा, सविता कपूर, संजय कपूर, सुनील वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।