×
Chaupal Tv
Haryana

 पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित करें: डीसी

भिवानी, 15 जुलाई। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने शहर की सफाई व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, आयुष्मान भारत योजना, नशा मुक्ति अभियान, पेयजल व्यवस्था और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को ड्रग्स आदि किसी भी प्रकार की नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाए।
डीसी श्री गुप्ता ने राजस्व विभाग की तकसीम केस, नक्शा स्टेट्स, आधार सीडिंग स्टेट्स रिपोर्ट, डिजिटल क्रोप स्टेट्स आदि की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वे रजिस्ट्री कार्योंं में तेजी लाए। उन्होंने जिला नगर आयुक्त से शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठाने वाले टिप्पर, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। डीएमसी ने डीसी को बताया कि सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। कूड़ा उठाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम स्थापित कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि लंबित आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए रोडमेप तैयार कर शीघ्र बनाएं। इसके साथ ही विशेष शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड बनवा सकें।
डीसी ने नशा मुक्ति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल कर जेल, शिक्षण संस्थान, स्लम एरिया आदि स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे तथा नशे से प्रभावित लोगों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्रभावी कदम उठाएं। विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया जाए।
उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि वे सभी गांवों में पर्याप्त एवं स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध करवाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलों और कॉलेजों में जर्जर एवं कंडम घोषित कमरों की समय रहते मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़ा की तैयारियों की भी समीक्षा की। डीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे पात्र व्यक्तियों को समय पर योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें और इसके साथ ही लंबित विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाएं।
इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त हरबीर सिंह, सीटीएम अनिल कुमार, डीएसपी महेश कुमार, सीएमजीजीए रिषव रंजन, डीडीपीओ सोमवीर कादियान, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, डीआईओ अमित लांबा, तहसीलदार जयवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।