सिरसा। वार्ड नंबर 11 के भारत नगर में लंबे समय से चली आ रही पीने के पानी की गंभीर समस्या का आखिरकार स्थायी समाधान होने जा रहा है। वार्ड में नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद राजन शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा और नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर इस विकास कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर वार्ड वासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा नेता गोबिंद कांडा और नगर परिषद चेयरमैन का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। भारत नगर के लोग पिछले काफी समय से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। स्थानीय निवासियों को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद राजन शर्मा इस समस्या के निदान में जुटे हुए थे। इस ट्यूबवेल के लगने से अब सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा। जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की और जनता को विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर गोबिंद कांडा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का हर कोना विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। सिरसा के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी ने हमेशा दिल खोलकर ग्रांट दी है। भारत नगर के लोगों की यह मांग काफी समय से लंबित थी। इस ट्यूबवेल के भूमि पूजन से वार्ड वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। हम मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हैं, जिनके आशीर्वाद से यह कार्य संभव हो पाया है। नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरुप ने कहा कि नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में बुनियादी ढांचा सुधारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और हमारे वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से सिरसा में विकास कार्यों को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस ट्यूबवेल के चालू होने से भारत नगर के लोगों को पानी की किल्लत से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। राजन शर्मा ने कहा कि हमारे वार्ड 11 (भारत नगर) के लोग लंबे समय से पीने के पानी की समस्या से परेशान थे। हमारे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं अपनी और पूरे वार्ड की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हमारे मार्गदर्शक गोबिंद कांडा और नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप का दिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने हमारी इस समस्या को समझा और तुरंत इसका समाधान करवाया। इस मौके पर पंडित सेवक राम कौशिक, प्रेमराज मेहरा, पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा और रामचंद्र वर्मा, राजेंद्र संधू, प्रेमराज मेहरा, कृष्ण वर्मा, श्यामलाल खत्री, निहाल सिंह शेखावत, हरभजन सिंह गिल, होशियार सिंह फौजी, ईश्वर स्वामी, हरमीत सिंह, राकेश वर्मा, छबील दास, हरपाल भाटिया, चेतन सिंगला इत्यादि मौजूद थे।
भारत नगर में दूर होगी पेयजल की किल्लत, भाजपा नेता गोबिंद कांडा और चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने किया ट्यूबवेल का भूमि पूजन

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
संबंधित खबरें ››
View more
Public Dialogue Must be Fact-Based and Focused on Issues of Public Interest- Union Minister Manohar Lal

नूंह में 27 सितंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उकलाना, बरवाला व हांसी में कार्यकर्ता सम्मेलनों को किया संबोधित

हरियाणा में इन्फ्लुएंजा की स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई: डॉ. सुमिता मिश्रा

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए दिया दूसरा अवसर

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 27 अगस्त को रोहतक में

हरियाणा में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान होगी अधिक सटीक और पारदर्शी

Haryana Government announces financial assistance for cotton farmers

