×
Chaupal Tv
Haryana

*आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी*

गुरुग्राम, 14 जुलाई- कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के अधीन प्रदेश की सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही ट्रेड चॉइस भी भर सकते हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना की प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक ने बताया कि दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर ट्रेड चॉइस भरने के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में उपलब्ध रिक्त सीटों का विवरण भी देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया आरंभ होने से पूर्व अभ्यर्थियों के लिए ट्रेड चॉइस भरना अनिवार्य है। इसलिए अभ्यर्थी ट्रेड चॉइस का चयन ध्यानपूर्वक करते हुए अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करें। दाखिले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में संपर्क कर सकते हैं।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।