×
Chaupal Tv
Haryana

पर्यावरण के प्रति जागरूकता संदेश दे रहे दंपति जोगेंद्र गोदारा व उनकी धर्मपत्नी शारदा गोदारा

हिसार। आबाकारी एवं काराधान विभाग से सेवानिवृत हुए आयुकत जोगेंद्र गोदारा  व उनकी धर्मपत्नी शारदा गोदारा  फरीदाबाद में घर से पर्यावरण से नई ज्योति जला कर लोगों को बडा संदेश दे रहे है। इन्होंने अपने घर में सजावट के पौधों को बढ़ाया साथ पर्यावरण प्रति सजग रह कर लोगों को  हर घर में पेड पौधे लगाए जाने चाहिए संदेश दे रहे है। डेकोरेटिव प्लांटस ट्रेगाडिर्निग,  इडोर प्लांट्स लगा कर घर को सुंदर रुप दिया है। इन दंपति का कहना है कि सुबह की शुरुआत चाय पीने नही होती बल्कि पेड पौधो में पानी लगाकर उनकी देख भाल करके की जाती है ये प्रकिया सुबह से शाम तक चलती रही है। श्री मति शारदा गोदारा महिलाओं को पेड़ पौधे लगाने पर प्रेरित करती है और लोगो से जन्म दिन, विवाह समारोह, मेरीज एनीवरसी पर बड़े गिफट देने की बजाए घरो के सजावटी पौधे  गिफट देने की अपील भी करती है।
घर में ट्रे गार्डन के थीम के साथ  पौधे लगाए
श्री मति शारदा गोदारा ने कहा कि घर में कम साइज में ट्रेन गार्डन थीम  बना कर पौधो की प्लांट काफी चल रही है ऐसे में घरो में लोगों को ट्रेगार्डनिग करके अपने घर में पौधे लगाने चाहिए। देखने के लिए हैंगिंग पोट्स, बाल प्लांट, प्लांट टेबल प्लाट, कार्नर प्लांट ट्रे गार्डन,  वर्टिकल गार्डन बनाया है आज घरो को सजावट मे बडे पत्तो वाले इनडोर प्लांट हैंगिंग प्लांट बोन साइज प्लाट, पामस के सबसे अधिक उपगोय कि है क्योंकि ये घरों को प्राकृतिक आकर्षक और ताजगी भरा लुक देते है।
इन किस्मों के पौधे लगाए
श्रीमती शारदा गोदारा के अनुसार घरो बालकनी छत के लिए सर्प पौधा, मनी प्लांट शाति लिली पीस लिली, अरेका पाम रबर प्लांट, मान्तरा, फिडल लीफ फिग स्पाइडर प्लांट, जेड प्लांट एलोवेरा घृतकुमारी के बांस अल्लोओनेमा, फिलोड्रेड्रान सिघोनियम, बोस्टन  फर्न, ऐथूरियम आर्केड ड्रेसिंग  पाम पौधा, बोनसाई, कास्टस सकयुलेट पौधे, चमेली, गुलाब,मोगरा, गेंदा, बोनेलिया, रजनीगंधा कनेर, पाम लिली अशोक सजावटी पौधे फाइकस तुलसी लैवेंडर रोजमेरी, पुदीना करी पत्ती का घर में पौधे लगा रखे है।
गर्मियो में दो तीन घटे का समय पेड पौधो को दिया जाता है
श्री मति शारादा गोदारा ने कहा कि मेरे बच्चे बाहर पढ़ने चले गए थे उनके पति की पोस्टिग हरियाणा के दूसरे जिले में हो गई थी ऐसे में उन्होने घर मे अकेले रहे घर में पौधे लगाने का काम किया है। शुरुआत में अलग अलग किस्म के पेड़ पौधे लगाए मेरे पास सभी वैरायटी के पौधे है जो कम पानी में चलते है ऐसे प्लांट घर में थीम के साथ ट्रे गार्डनिग थीम के साथ लगा है। शारदा गोदारा ने कहा कि पहले छोटे प्लांट खरीद कर लाई थी जो काफी बड़े हो गए है आज कुछ प्लांट की कीमत पंद्रह से बीस हजार के पौधे है। गर्मियों में दो तीन घंटे पौधों के पानी देने लग जाते है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि घर में लोगों को ट्रे गार्डनिंग पेड़ पौधे लगाए जाने चाहिए। उनके घर में  होली दिवाली जन्म दिन पर पद्रह अगस्त छबीस जनवरी के पर्व के थीम साथ ही ट्रे गार्डनिग करके पौधे लगाए है जब भी कोई ओकेजन होता है नई पौधे के ट्रे तैयार की जाती है  उनके घर में तीस से चालीस प्रकार के पौधे की कवालिटी लगी हुई है।   श्री मति शारदा गोदारा ने बताया कि  पेड़ पौध की प्रदर्शनियो में हिस्सा लेती है। फरीदाबाद के सेक्टर के पार्क में पेड़ पौधे लगाए जा रहे है
प्रत्येक व्यकित को माता पिता के नाम एक पौधे लगा उसकी देखभाल करनी चाहिए
सेवानिवृत अधिकारी जोगेंद्र गोदारा ने कहा कि आज हालत ये कि पेड़ पौधे लगातार काटे जा रहे है ऐसे में पेड पौधे लगाए जाना जरुरी है। हर आदमी को एक पेड लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे फरीदाबाद के सेकटरो में लगाए है गांव के खेतो में कई तरह के पौधे लगाए है। उनकी सरकार से अपील है कि पेडो की कटाई को लेकर सरकार को रोकथाम करनी चाहिए। जोगेद्र गोदारा ने कहा कि सरकार का रवैया पेड पौधे के प्रति रवैया ठीक नही है हाईवे के पास पेड काट दिए है ऐसे  पेड़ो को बचाया जाना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि मेरी धर्मपत्नी शारदा गोदारा काफी समय पेड़ पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने में लगाती है पर्यावरण बचाओं एक पौधा माता पिता के नाम लगना चाहिए।

औषधी युक्त मेडिसिनल प्लाट लगाए
हिसार। हिसार लांधडी टोल के आगे जगत होटल के पास सेवानिवृत   आबकारी एवं कराधान आयुक्त जोगेंद्र गोदारा व उनकी धर्मपत्नी औषधी युक्त मेडिसिनल प्लाट लगाए। तुलसी, नीम, एलोवेरा, गिलोय, अश्वंगा, आँवला, हल्दी सहित अन्य प्रकार के भी पौधे लगते है ये भी औषधियों में उपयोग किए जाएगे। ये फरीदाबाद से हिसार में आकर भी उनकी देखभाल करते है उनके परिवार के सदस्य भी देखभाल करतेहै।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।