×
Chaupal Tv
Haryana

मांगों को लेकर मावर्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किया प्रदर्शन

भिवानी, 16 जुलाई। मावर्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय भिवानी के सामने प्रदर्शन करके केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त करने के लिए तथा देश में छात्रों की मांगों का समाधान करने हेतु जिला उपायुक्त भिवानी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भिजवाया है। जिला उपायुक्त की तरफ से ज्ञापन लेने डीपीआरओ सुरेद्र सिंगल पहुंचे थे।
प्रदर्शन से पहले सीपीआई एम के कार्यकर्ता चौ. सुरेन्द्र सिंह पार्क के सामने इकठ्ठे हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पार्टी सचिव मण्डल सदस्य करतार ग्रेवाल ने की तथा मंच संचालन सचिव मण्डल सदस्य कामरेड अनिल कुमार ने किया ।
प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए माकपा जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश ने कहा कि वर्तमान  केन्द्र सरकार व राज्य सरकार विभिन्न छात्रों की दाखिला परीक्षांए व रोजगार परीक्षाएं स्वतंत्र व पारदर्शी तरीके से करवाने में विफल रही हैं और नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने से 22 लाख से अधिक छात्रों में भंयकर निराशा हुई है और सभी परीक्षाओं में सैकड़ों छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। छात्रों को दोबारा परीक्षा देने में काफी कठिनाइयों पैदा हुई।
उन्होंने कहा कि इसके लिए केन्द्र सरकार जिम्मेवार है और केन्द्रीय शिक्षा मन्त्री को तुरन्त  पद से हटाया जाना चाहिए था। परन्तु केन्द्र सरकार उसको हटाने के लिए तैयार नहीं है। इसी तरह हरियाणा सरकार हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन आलोक वर्मा को हटाने के लिए तैयार नहीं है, जिसके नेतृत्व में कॉलेज कैडर भर्तियों में धांधली हुई है, उन्होंने यूजीसी गाइडलाइन का सरेआम उल्लंघन किया है ।
उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को लेकर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण विशेषज्ञ गांधीवादी कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर आमरण अनशन किए हुए है,  अनिश्चितकालीन आमरण अनशन के दौरान उनका 8.5 किलो वजन कम हो चुका हो, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, फिर भी केंद्र सरकार उन द्वारा उठाई गई मांगों पर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।
सीपीआई एम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांग करती है कि अनशन कारी कारी सोनम वांगचुक की मांगों का समाधान करें और उनके बहुमूल्य जीवन को बचाया जाए, अन्यथा देश में बड़े आन्दोलन होंगे और केंद्र सरकार के लिए एक तरह से मुश्किल हालात पैदा हो जाएंगे, जिन्हे काबू करना मुश्किल होगा ।
इस अवसर पर माकपा नेता सज्जन कुमार सिंगला, रामफल देशवाल, नरेश शर्मा, रतन कुमार जिंदल, जयपाल साहू, अरविंद भारद्वाज, सन्तोष देशवाल, निर्मल नाथूवास, सुरजीत आसलवास मरेठा, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रधान महेंद्र यादव, पार्टी नेता रामजस, रामनारायण, बलवान शर्मा, महेंद्र तंवर, राजबीर कादियान, महेंद्र प्रजापत, प्रताप सिंह सिंहमार महाबीर फौजी, अश्विनी मिताथल, दलित नेता बलवान दहिया, अनिल स्योराण, बलवान दरोगा, सतबीर सिंह चालिया, ओम प्रकाश दलाल सहित अन्य शामिल थे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।