झज्जर,27 अप्रैल। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलावासियों से अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। नागरिक अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने पर अपनी गाढ़ी कमाई को व्यर्थ न करें।
डीसी ने बताया कि झज्जर के गांव माछरौली में अवैध कॉलोनी काटी जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने एसडीएम झज्जर, जिला राजस्व अधिकारी व तहसीलदार झज्जर को निर्देश दिए कि वे जिला नगर योजनाकार द्वारा चिन्हित खसरा नंबर में रजिस्ट्री व इन्तकाल न करें। इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र में बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए जाएं।
वहीं दूसरी ओर जिला नगर योजनाकार अंजू ने बताया कि गांव माछरौली क्षेत्र के मुसतिल/किला नंबर 110//1,111//3/2/2,4,5,6,7,8,/1/1,26 को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त नंबर वाली भूमि पर संबंधित विभाग द्वारा प्लाटिंग को लेकर किसी प्रकार की कोई सीएलयू और एनओसी जारी नहीं की गई है।









