×
Chaupal Tv
Latest Update

जनगणना प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए 30 तक स्व-गणना करें नागरिक : एसडीएम

बहादुरगढ़, 26 अप्रैल। एसडीएम अभिनव सिवाच ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत नागरिक आगामी 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित पोर्टल se.census. gov. in के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि नागरिक स्व गणना के लिए 16 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। फार्म में कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे।


उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आमजन से अपील की कि वे अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें और स्व गणना में मदद भी करें।


उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में स्व-गणना जैसे विकल्प नागरिकों को सुविधा प्रदान करते हैं और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता व गति लाने में सहायक होते हैं।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।