×
Chaupal Tv
Latest Update

सीईई-2026 परीक्षा एक से 12 जून तक: कर्नल के संदीप

भिवानी, 21 मई। भर्ती निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी द्वारा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम यानि सीईई-2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सीईई परीक्षा का आयोजन एक जून से 12 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र का विवरण एडमिट कार्ड पर देख सकते हैं तथा वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


भर्ती निदेशक ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन सुनिश्चित करें। रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा केंद्र के गेट बंद होने का समय भी एडमिट कार्ड में अंकित किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।