हिसार/आदमपुर, 26 जुलाई ।
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एकल खिड़की के माध्यम से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अंत्योदय योजना-परिवार उत्थान के तहत रविवार को आदमपुर में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय परिसर में परिवार उत्थान मेला का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सेवा स्टॉलों का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुरूप अंत्योदय योजना प्रदेश सरकार की सर्वो‘च प्राथमिकता वाली योजना है। इस योजना का मूल उद्देश्य प्रदेश के सबसे गरीब परिवारों की पहचान कर उन्हें स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय सहायता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से पात्र परिवारों को भटकना नहीं पड़ता तथा एक ही स्थान पर सभी विभागों से सहायता प्राप्त हो जाती है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आदमपुर क्षेत्र में & हजार अंतोदय लाभार्थियों को संबंधित विभागो की विभिन्न योजनाओं के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों की गहनता से जांच कर पात्र व्यक्तियों को निर्धारित समयावधि में योजनाओं का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र के डाटा के आधार पर चिन्हित परिवारों को प्राथमिकता से कवर किया जा रहा है।
मेले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, बैंकिंग क्षेत्र एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों पर अधिकारियों द्वारा लोगों को पेंशन, छात्रवृत्ति, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा लोन, स्वरोजगार योजना, कौशल प्रशिक्षण सहित 47 प्रकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मेले में पहुंचकर अपनी पात्रता की जांच करवाई और योजनाओं के लिए आवेदन किए। उन्होंनेे बताया कि सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे इन मेलों से आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और पारदर्शिता के साथ कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित हो रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम ’योति मित्तल, तहसीलदार रामनिवास भादु, तहसीलदार अजय चौहान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आदमपुर नवीन लोहान, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक कमल चंद गोयल, मुनीष एलावादी, जिला संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जेपी पाहवा, मंडल संयोजक श्याम सुंदर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
आदमपुर में अंत्योदय मेला आयोजित, अतिरिक्त उपायुक्त ने किया शुभारंभ









