रोहतक – एक बार फिर जेल से बाहर आया गुरमीत राम – रहीम।
सिरसा डेरा चीफ राम रहीम की 21 दिन की फरलो हुई मंजूर।
17वीं बार रोहतक की सुनारियां जेल से बाहर निकला गुरमीत।
सुबह करीब 6 बजकर 05 मिनट पर आया बाहर।
गुरमीत राम रहीम को बार – बार मिलने वाली पैरोल और फरलो को लेकर उठते रहे हैं सवाल।
साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में हुई थी सजा।
अगस्त 2017 में सुनारियां जेल में बंद किया गया था गुरमीत राम रहीम को।
16 बार पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम।
इस साल जनवरी और मई महीने में भी मिली थी 40 और 30 दिन की पैरोल।
30 दिन की पैरोल काटकर 26 जून को वापस सुनारियां जेल पहुंचा था गुरमीत।







