×
Chaupal Tv
Haryana

Haryana Roadways Chakka Jaam: हरियाणा में 5 और 6 सितंबर को होगा रोडवेज का चक्का जाम, कर्मचारियों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम 

Haryana Roadways Chakka Jaam: हरियाणा रोडवेज यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज सिरसा डिपो के नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड पर हरियाणा की समस्त रोडवेज यूनियनों के सांझा मोर्चा की बैठक में चक्का जाम का अल्टीमेटम दे दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि 5 और 6 सिंतबर को रोजवेज बसों का दो दिवसीय चक्का जाम का करने का फैसला है।

इसकी जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा रोडवेज यूनियनों की तऱफ से आज नाथूसरी चौपटा में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि आगामी 26 अगस्त को सभी रोडवेज डिपुओ पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा और रोडवेज महाप्रबंधकों को परिवहन मंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा।

कर्मचारियों की प्रदेशभर की यूनियनों से आए पदाधिकारियों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को उनके सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आम जनता के सहयोग से ही उनकी मांगों को पूरा करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान आम जनता भी कर्मचारियों का सहयोग करें।

 

क्या है कर्मचारियों की मांग ?

मांग पत्र

  1. परिचालक के पद का पे ग्रेड बढ़ाया जाए एवं लिपिकों की तरह तीन वेतन वृद्धि प्रदान की जाए। चालक व परिचालकों के खाली पड़े पदों पर नई भर्ती की जाए। तय सीमा में प्रमोशन देने की पॉलिसी बनाई जाए।
  2. चालकों को हैवी पे ग्रेड दिया जाए, स्टैंड इंचार्ज का अलग से पद सृजित करके चालकों की प्रमोशन की जाए।
  3. सभी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने वाले 2016 के भर्ती चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए।
  4. चालक, परिचालक, उप निरीक्षक, निरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों को पूर्व की भांति दो अर्जित अवकाश दिए जाएं।
  5. कर्मशाला में 2018 में भर्ती हुए कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर प्रमोशन दी जाए, सभी कर्मचारियों को पूर्व की भांति कैडर हॉल्ड दिए जाएं। HKRN के तहत लगे परिचालक व हेल्पर एवं पार्ट-2 के तहत लगे दादरी डिपो के 52 हेल्परों को पक्का किया जाए।
  6. निजीकरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। योजना के तहत चल रही इलेक्ट्रिक बसों को पूर्ण सरकारीकरण करके परिवहन बेड़े में शामिल किया जाए। घाटे के सीधा किलोमीटर स्कीम की बसों का ठेका रद्द किया जाए।
  7. अधीक्षक के पद में अनुभव की समय सीमा 12 वर्ष से घटकर 5 वर्ष की जाए। कार्यालय में कार्यों की अधिकता देखते हुए सहायकों के पदों की संख्या बढ़ाकर लिपिकों की प्रमोशन की जाए व टाइप टेस्ट शर्त को हटाया जाए।
  8. चालक, परिचालकों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए, 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी का ओवरटाइम दिया जाए। सभी डिपो के सभी मार्गों का सर्वे करवाकर मार्गों के किलोमीटर व एवरेज गति दुरुस्त वर्तमान परिस्थिति अनुसार की जाए।
  9. चालक, परिचालकों को रात्रि ठहराव देने व भुगतान संबंधित जारी आदेशों को वापस लेकर पूर्व की भांति रात्रि ठहराव का भुगतान का अधिकार महाप्रबंधकों को दिया जाए।
  10. वर्ष 1992 से 2004 तक भर्ती हुए सभी पदों के कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके सभी देय लाभ दिए जाएं। वर्ष 2014 में पुनः नियुक्त हुए स्टोर मैन व वाशिंग सुपरवाइजर को नियुक्ति तिथि से पक्का जाए व पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए। स्टोर कीपर के पद की वेतनमान की वेतन विसंगति दूर की जाए।
  11. विभाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए व एक्सग्रेशिया नीति में लगाई गई सभी शर्तों को हटाया जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा को लागू किया जाए।
  12. एच.आर.ई.सी. गुरुग्राम के कर्मचारियों को हरियाणा रोडवेज का अभिन्न अंग मानते हुए रोडवेज कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिया जाए।
  13. विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की भांति एक माह के वेतन के समान बोनस दिया जाए। बंद किए गए धुलाई भत्ते को पुनः चालू किया जाए। वर्दी भत्ता, शिक्षा भत्ता, रात्रि ठहराव भत्ता, जूता भत्ता, कर्मशाला कर्मचारियों का रात्रि भत्ता महंगाई अनुसार बढ़ाया जाए।
  14. वर्ष 2008 में भर्ती हुए जिन परिचालकों/कर्मचारियों का ACP दिनांक 01/01/2016 से 28/10/2016 के मध्य बनता है, उन्हें सरकार के पत्र क्रमांक 1/20 2016-3 PR दिनांक 08/06/2020 अनुसार वंचित परिचालकों/कर्मचारियों को एक स्पेशल वेतन वृद्धि दी जाए।
  15. ड्यूटी के दौरान मार्ग में असामाजिक तत्वों द्वारा चालक, परिचालकों से आए दिन झगड़ा करने व मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। घटनाओं को रोकने के लिए इनके खिलाफ सख्त धाराओं का नियम बनाया जाए एवं पूर्व में भेजे गए मांग पत्र में शामिल मांगें।

 

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।