×
Chaupal Tv
Haryana

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित 

हिसार, 31 जुलाई।
जिला शिक्षा अधिकारी, के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं संगीत शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राम रतन ने विद्यालय प्रमुखों एवं संगीत शिक्षकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने की।
जिला शिक्षा अधिकारी राम रतन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन उपमंडल अधिकारी, नगराधीश, हिसार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालयों से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं हरियाणवी सांस्कृतिक विरासत पर आधारित आकर्षक एवं अनुशासित प्रस्तुतियां तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि चयनित टीमों की फाइनल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, एनवाईपीएस हिसार, मॉडर्न डिफेंस स्कूल, मॉडल संस्कृति स्कूल, जिला कल्याण केंद्र, दि आर्यन स्कूल तथा सेंट फ्रांसिस स्कूल, तलवंडी राणा के प्राचार्यों एवं संगीत शिक्षकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य जय भगवान, कृष्ण कुमार, जिला कल्चर कोऑर्डिनेटर कुलदीप नैन, डॉ. प्रवीण कुमारी, लक्ष्मण श्योराण, सीमा, विकास तथा गुरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।