×
Chaupal Tv
Haryana

भिवानी और बवानीखेड़ा विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ एवं एईआरओ की कार्यशाला हुई आयोजित

भिवानी, 30 जुलाई। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में पंचायत भवन में भिवानी और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं एईआरओ की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसडीएम एवं भिवानी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी महेश कुमार की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण की कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला में एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची का द्वितीय चरण 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची का गहन सत्यापन किया जाएगा तथा नए मतदाताओं के नाम जोडऩे, त्रुटियों के सुधार एवं अन्य दावों-आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की वास्तविकता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। इसलिए सभी बीएलओ पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए जनजागरूकता भी फैलाएं।
निर्वाचन कार्यालय से निर्वाचन उप तहसीलदार रामफल एवं मास्टर ट्रेनर रवि कुमार ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि एक जुलाई 2026 को जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, उनका फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम अवश्य दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए प्रत्येक बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों एवं पंचायतों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करें, ताकि मतदाता सूची का अवलोकन कर सकें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं है, गलत दर्ज है अथवा अनुचित रूप से हट गया है, तो वह समय रहते निर्वाचन कार्यालय में दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर आवश्यक संशोधन करवा सके।
कार्यशाला में सभी भिवानी विधानसभा क्षेत्र के एईआरओ, बीएलओ तथा निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।