×
Chaupal Tv
Haryana

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

चंडीगढ़, 28 जुलाई– हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा से मंगलवार को सचिवालय स्थित कार्यालय में लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों और विभागों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान पीडब्ल्यू (बी एंड आर) विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव श्री एके सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज यादव सहित विभाग के मुख्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी, पदोन्नति, नई भर्तियों, रेशनलाइजेशन, रिक्त पदों, सेवा संबंधी मामलों तथा अन्य प्रशासनिक विषयों पर यूनियन प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और मांगों बारे मंत्री श्री रणबीर गंगवा के समक्ष चर्चा की। मंत्री ने इस दौरानसीवरेज सफाई कार्यों के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आम जनता को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने, सीवरेज व्यवस्था में सुधार, जाम की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा विभागीय कार्यों से जुड़े अन्य विभिन्न पहलुओं पर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने सभी प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ आम जनता को बेहतर और निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मांगों और सुझावों पर विभागीय नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।