×
Chaupal Tv
Haryana

अधिकारी मानसून सीजन के दृष्टिगत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी के करवाये पुख्ता प्रबंध :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, 28 जुलाई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मानसून सीजन के दृष्टिगत जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल निकासी के सभी आवश्यक प्रबंध करवाना सुनिश्चित करें ताकि जल भराव की स्थिति न हो।
सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जल निकासी के प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय कच्चा बेरी रोड़, माल गोदाम रोड़, छोटूराम चौक इत्यादि पर जल निकासी के लिए करवाये गए प्रबंधों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सीवर लाइन एवं स्टॉर्म वाटर नालों की सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये कि जिला के शहरी क्षेत्रों में चिन्हित स्थलों पर जल निकासी के सभी प्रबंध पूर्ण हों। चिन्हित स्थानों पर पंप सेट लगाये जाये तथा जरूरत अनुसार बिजली कनेक्शन लिये जाये।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्र में सभी पंचायतों को निर्देश दिये गए है कि वे गांवों में ऑवर फ्लों तालाबों से जल निकासी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांवों में तालाबों से जल निकासी के प्रबंध करवाये तथा ऑवर फ्लो तालाबों से जल निकासी का कार्य पूर्ण करवाये ताकि वर्षा की स्थिति में जल भराव न हो। उन्होंने कहा कि इसी तरह कृषि भूमि में जलभराव रोकने के लिए चिन्हित स्थानों जल निकासी के सभी आवश्यक प्रबंध तुरंत करवाये जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी तालाबों से जल निकासी की रिपोर्ट भी भिजवाये।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, आशीष कुमार एवं विपिन कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, परिवहन महाप्रबंधक नवीन कुमार, तहसीलदार यशपाल शर्मा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक एवं अनिल नागर, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।