×
Chaupal Tv
Haryana

  समाधान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों नेे सुनी नागरिकों की  समस्याएं

हिसार, 27 जुलाई।
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को  नगराधीश रोहित कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी शिकायतों का समय पर निपटान करना सुनिश्चित किया जाए।
समाधान शिविर में गांव मात्रश्याम निवासी सुनील गोस्वामी द्वारा जलघर में से पहाड़ी कीकर को हटवाने की शिकायत पर नगराधीश रोहित कुमार ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव खारिया निवासी राजेश द्वारा बिल माफी योजना के सेटलमेंट के लिए झूठ बोल कर बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा पैसे ठगे जाने के मामले में नगराधीश ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की हिदायत दी। विशाल नगर निवासी मुकेश कुमार द्वारा परिवार पहचान पत्र में बिजली बिल ज्यादा दर्ज होने एवं आय बढऩे से राशन कार्ड काटे जाने की शिकायत पर नगराधीश रोहित कुमार ने क्रीड विभाग के अधिकारियों को प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या के निदान को लेकर आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। गांव रावत खेड़ा निवासी प्रार्थी द्वारा ट्यूबेल कनेक्शन  जल्द से जल्द लगवाने की मांग पर नगराधीश ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को किसान के समक्ष आ रही समस्या का तीव्रता से निदान करने की निर्देश दिए।
इसी प्रकार गांव जुगलान निवासी एक प्रार्थी द्वारा सरकार की योजना के तहत शामलात भूमि के मालिकाना हक के लिए फाईल जमा करने के बावजूद भी कोई कारवाई न करने की शिकायत पर नगराधीश ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव जाखोद खेड़ा निवासी भवानी प्रसाद द्वारा ढाणियों के लिए बिछाई गई वाटर सप्लाई लाइन से अवैध कनेक्शन को हटवाने व ग्राम वासियों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था करवाने की मांग पर नगराधीश रोहित कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के समक्ष आ रही समस्या के स्थाई समाधान सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद तथा सभी विभागो के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।