झज्जर, 27 जुलाई।
डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में जिलाभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसीपी धारणा यादव भी उपस्थित थीं।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि एक ही स्थान पर उनकी शिकायतों की सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान किया जाए।
अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
जिला व उपमंडल स्तर पर नियमित लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर
डीसी ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनसमस्याओं का समाधान करना शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराने का आह्वान किया।
यह अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीटीएम रितु, डीडीपीओ निशा तंवर,जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
——-
समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के स्थाई समाधान का बेहतरीन प्लेटफार्म : डीसी









