×
Chaupal Tv
Haryana

शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा करने वाले सुपरवाइजर व बीएलओ को किया सम्मानित

रानिया, 13 जुलाई।
रानिया विधानसभा क्षेत्र (44) में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सौ प्रतिशत पूरा करने वाली टीम को सम्मानित किया गया। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजर परमजीत सिंह एवं उनकी पूरी बीएलओ टीम को इस सफलता के लिए सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने सुपरवाइजर परमजीत सिंह और उनके अधीन बूथ संख्या 180 से 188 तक कार्यरत सभी बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो देवेंद्र सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी टीम के समर्पण, कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट कार्यशैली की जमकर सराहना की। साथ ही, उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।