×
Chaupal Tv
Haryana

*जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करें विभाग-डीसी*

*झज्जर, 10 जुलाई।* लघु सचिवालय में शुक्रवार को डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी दीप्ति गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वस्थ समाज ही देश की प्रगति का आधार है। समाज की मुख्यधारा से भटककर नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को पुनः सामान्य जीवन से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करना होगा। जिला में अब तक 126 गांव,26 वार्ड,14 सैक्टर और सोसाइटी और 6 कालोनी नशा मुक्त घोषित हो चुकी हैं।
*नशा की रोकथाम के लिए सभी विभाग मिलकर करें कार्य*
डीसी ने कहा कि जिला में नशे की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक बिना चिकित्सकीय पर्ची के किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा उपलब्ध न कराएं। साथ ही नशे के आदी युवाओं के पुनर्वास, शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा पीढ़ी को नशे जैसी बीमारी से बचाव को लेकर जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। स्कूलों के साथ साथ कॉलेजों में भी नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
*नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी*
डीसीपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं तथा नशे के आदी लोगों की पहचान कर उन्हें उपचार एवं पुनर्वास से जोड़ा जा रहा है।
*नशा मुक्त अभियान को मिलेगा और विस्तार*
बैठक में जिला में चल रहे नशा मुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा इसे और गांवों में अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*ये अधिकारी रहे उपस्थित*
इस अवसर पर जिला न्यायवादी अनुज कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह,डीपीओ नेहा दहिया, डीपीसी अनिल शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।