डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना री-रजिस्ट्रेशन अवश्य कर लें। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना रहती है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले विद्यार्थियों की आगामी शैक्षणिक गतिविधियां, जैसे अध्ययन सामग्री, परीक्षा एवं अगले सेमेस्टर/वर्ष की पढ़ाई, प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए सभी पात्र विद्यार्थियों को 15 जुलाई 2026 से पहले अपनी री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी चाहिए।
डॉ. धर्म पाल ने आगे बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए बढ़ाई गई अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 केवल इसी शैक्षणिक सत्र के लिए लागू है। यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) तथा ऑनलाइन मोड के अंतर्गत संचालित सभी पात्र कार्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है।
उन्होंने क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से समय रहते अपना आवेदन पूरा करें तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें।









