×
Chaupal Tv
Latest Update

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी

झज्जर, 25 मई।  डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि  सरकार की ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी-2026 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं टिकाऊ बनाना है। इस नीति के माध्यम से ग्राम स्तर पर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव एवं संचालन में स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके।


डीसी सोमवार को लघु सचिवालय में
हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित वीसी उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को अधिक मजबूत, प्रभावी एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी-2026 का मुख्य उद्देश्य है।इस पॉलिसी के  प्रभावी क्रियान्वयन को  को लेकर अधिकारी सजगता से कार्य करें।
उन्होंने अधिकारियों के साथ  कम्युनिटी पार्टनरशिप आधार पर संचालित ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीण नागरिकों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो।
 डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने जल संरक्षण, जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति योजनाओं से जुड़े तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही गांव स्तर पर जल प्रबंधन समितियों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
  उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।  
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर  जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित श्योकंद, डीडीपीओ निशा तंवर,  जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी सांगवान सहित सभी खंडों के बीडीपीओ उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।